शिमला: HRTC बस-कार में टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन की माैत
शिमला: HRTC बस-कार में टक्कर, दो महिलाओं सहित तीन की माैत
शिमला: राजधानी शिमला के पास घंडल में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-205 पर घंडल में एचआरटीसी की बागीपुल से शिमला आ रही एक इलेक्ट्रिक बस और कार में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया, जहां तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक व्यक्ति घायल है। कार में सवार लोग जिला सोलन के बताए जा रहे हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जनकारी अनुसार आज पुलिस चौकी धामी में घंडल के समीप HRTC बस व एक कार के बीच सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा दुर्घटना के संबंध में तस्दीक की गई। दुर्घटना के समय कार में कुल चार व्यक्ति (दो पुरुष व दो महिलाएं) सवार थे। दुर्घटना में एक पुरुष व एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य महिला ने IGMC शिमला में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कार चालक मनीश पुत्र दयानन्द गंभीर रूप से घायल है, जिसका IGMC शिमला में उपचार चल रहा है। बस में सवार किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई हैं।
दुर्घटना में मृतकों की पहचान:
दयानन्द पुत्र ठाकरू राम, निवासी गांव फान्जी, डाकघर घणागूघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन, उम्र 57 वर्ष।
हेमलता पत्नी दयानन्द, निवासी उपरोक्त, उम्र 52 वर्ष।
विद्यादेवी पत्नी ठाकरू राम, निवासी उपरोक्त, उम्र 75 वर्ष।
दुर्घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आगामी अन्वेषण जारी है।