HPU में पुलिस कार्य में बाधा डालने के आरोप में 7 गिरफ्तार

हिमाचल: प्रदेश विश्वविद्यालय समरहिल में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस कार्य में बाधा डालने और मौके पर अव्यवस्था उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को कुछ युवकों ने ड्यूटी के दौरान पुलिस के काम में बाधा डालने तथा स्थिति को बिगाड़ने का प्रयास किया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की क्यूआरटी टीम की सहायता ली गई। इसके बाद सात युवकों को पुलिस थाना बालूगंज लाया गया। पुलिस रपट के आधार पर बीएनएसएस की धारा 126/170 के प्रावधानों के तहत इनकी गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तार युवकों की पहचान कमलेश निवासी करसोग, जिला मंडी, प्रवेश निवासी शिलाई, जिला सिरमौर, मुकेश और चमन निवासी चूराह, जिला चंबा, आशीष निवासी ननखड़ी, जिला शिमला, किशोर कुमार निवासी कुल्लू सदर और हैप्पी निवासी थुनाग, जिला मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। इसके बाद उन्हें नियमानुसार थाना हवालात में रखा गया और सक्षम प्राधिकारी के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed