हिमाचल: प्रदेश में वीरवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 – 27 सितंबर को कई जिलों में अंधड़ को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इसी सप्ताह हिमाचल से मानसून के पूरी तरह विदा होने की संभावना है। जबकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मानसून की विदाई के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, कुल्लू, मंडी और किन्नौर जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।