हमीरपुर : जिला स्तरीय एथलेटिक्स अब 6 से

हमीरपुर : उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के लड़के और लड़कियों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तिथियों में बदलाव किया गया है।

सेकेंडरी शिक्षा उपनिदेशक देसराज डोगरा और सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पहले यह प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर तक आयोजित की जानी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसकी तिथियों में बदलाव करना पड़ रहा है। अब यह प्रतियोगिता 6 से 8 अक्तूबर तक राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में आयोजित की जाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed