किशाऊ बांध परियोजना : प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा – विनय कुमार

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दृढ़ निश्चय,हिमाचल प्रदेशहित में किशाऊ बांध समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह समझौते प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस समझौते से प्रदेश को जहां हर साल 1200 करोड़ रुपये की आमदन होगी, साथ ही इस समझौते में प्रदेश के हजारों युवाओं का रोजगार भी सुनिश्चित किया गया है।
विनय कुमार ने इस परियोजना का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को देते हुए कहा है कि पूर्व भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में इस परियोजना पर कोई सार्थक निर्णय नहीं ले सकी थी,जबकि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी राजनीतिक सूझबूझ से इस परियोजना के लागत में प्रदेश की हिस्सेदारी को खत्म किया,साथ ही इस परियोजना के निर्माण के बाद प्रदेश को हर साल 1200 करोड़ की आमदन को भी सुनिश्चित किया है। यह प्रदेश की ऐतिहासिक उपलब्धि है,जिसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र है।
विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तहस नहस किया। प्रदेश को 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज व 12 हजार करोड़ से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियां प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विरासत में दी।
विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेशहित में प्रदेश के भाजपा नेताओं को आरडीजी बहाल करवाने के लिये अपने केंद्रीय नेताओं पर दबाव बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरडीजी बंद होने से प्रदेश में विकास की गति प्रभावित होगी। इसके लिए भाजपा पूरी तरह जिम्मेदार होगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed