बिलासपुर: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 18 सितम्बर को जिला बिलासपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस बारे जानकारी देते हुए एक विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री 18 सितम्बर को दोपहर 2 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वह एचपी नेवल एनसीसी यूनिट बिलासपुर द्वारा आयोजित नौकायन अभियान ‘संकल्प’ के फ्लैग-इन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत वह सायं 5 बजे जिला कुल्लू के लिए प्रस्थान करेंगे।