बस-स्कूटी की टक्कर, मण्डी के युवक-युवती की मौत..

कुल्लू: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर डोहलूनाला के समीप बस व स्कूटी की टक्कर में दोपहिया सवार युवक व युवती की मौत हो गई। इस टक्कर में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पतलीकूहल पुलिस थाना को डोहलूनाला में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, स्कूटी चला रही युवती की पहचान मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित सिहली निवासी कशिश के रूप में हुई है। सामने से आ रही निजी बस से टक्कर के बाद कशिश की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी पर पीछे बैठे त्रिफालघाट निवासी पवन कुमार के पुत्र आदित्य को गंभीर हालत में कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

कुल्लू के एसपी अभिषेक सेकर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू दी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed