हिमाचल: प्रदेश में सक्रिय मानसून के बीच आज सुबह राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शिमला में सुबह करीब 5 बजकर 46 मिनट पर हल्के झटके आए जो कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तरी अक्षांश और पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जो सतह से 10 किलोमीटर नीचे था।
इससे पहले, बुधवार तड़के चंबा में भी रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता का भूकंप आया, झटके सुबह करीब 4:38 बजे महसूस किए गए। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण शिमला और चंबा जिलों या आसपास के क्षेत्रों में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।