मल्लिकार्जुन खरगे के मंच के शुद्धीकरण पर भड़की कांग्रेस, शिमला में निकाला मार्च

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने आरोप लगाया है कि तथाकथित शुद्धि का यह कार्य इस आधार पर किया गया कि मंच पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में कथित तौर पर स्थल को “अपवित्र” हुआ और इसलिए इसके “शुद्धीकरण” की आवश्यकता थी।

उन्होंने इसे अत्यंत घृणित कार्य बताते हुए कहा कि भाजपा द्वारा पोषित स्वभाविक रूप से भेदभावपूर्ण मानसिकता का एक स्पष्ट प्रतिबिंब है और उनके नेतृत्व द्वारा लगातार दिए जा रहे प्रगति-विरोधी और विभाजनकारी रास्ते को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक और प्रतिगामी कार्य न केवल  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान है, बल्कि यह करोड़ों भारतीयों की गरिमा और समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय व मानव गरिमा के संवैधानिक मूल्यों पर भी एक प्रहार है। भारत के संविधान द्वारा शासित एक लोकतांत्रिक समाज में ऐसी भेदभावपूर्ण प्रथाओं और मानसिकताओं के लिए कभी कोई स्थान नही हो सकता।
शिमला में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी व ग्रामीण के तत्वावधान में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में मार्च पास किया। इस मार्चपास्ट में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा, महासचिव यशपाल तनाईक, सत्यजीत नेगी, आदर्श सूद, यशवंत छाजटा जेनव चंदेल, विनीत गौतम सुरेश नागटा, उषा राठौर,  पवन ठाकुर, चमन, सीमा चौहान, रीता भारद्वाज, मोहन नेगी, सुरेद्र चौहान विशेष तौर पर मौजूद थे

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल, शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह,जिला परिषद सदस्य  अनुराधा,अनिता शर्मा, प्रियंका तंवर, एस के सहगल, प्रभा वर्मा, दवेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा, रजेडे ठाकुर सहित पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed