जिला की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा- उपायुक्त
जिला की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा- उपायुक्त
नाहन : उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह आदेश जारी करते हुए बताया कि 15 अगस्त को जिला की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा बैठक आयोजित की जाएगी।
आदेशों में बताया गया कि 15 अगस्त, 2026 को सभी ग्राम पंचायतों में एग्रीस्टैक पोर्टल के अन्तर्गत विशेष किसान पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाना है जिसके लिए यह विशेष ग्राम सभा बैठक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि विशेष ग्राम सभा में कोरम को पूर्ण करने की आवश्यकता नहीं है।