हिमाचल: प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार रात 1:00 बजे से 11 अगस्त सुबह 9:00 बजे के बीच बिलासपुर, कांगड़ा, सिरमौर, चंबा, हमीरपुर, मंडी, शिमला और ऊना जिलों में एक-दो जगहों पर भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। विभाग की ओर से इस संबंध में अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 10, 11, 14, 15 और 16 अगस्त को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 10 और 11 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 14, 15 और 16 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट है। 12 और 13 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मंगलवार को कांगड़ा, मंडी व सिरमाैर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।