कुल्लू: क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, कुल्लू द्वारा अगस्त-2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
आरटीओ कुल्लू आकांक्षा शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरटीओ कुल्लू में 4, 11, 17 व 25 अगस्त को वाहनों की पासिंग तथा 05 अगस्त को ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन होगा।
आरएलए कुल्लू में 24 अगस्त को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मनाली में 7 तथा 18 अगस्त को वाहन पासिंग और 10 अगस्त को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
आरएलए बंजार में 13 अगस्त, उदयपुर में 20 अगस्त तथा आरएलए केलांग में 21 अगस्त को वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे।