ताज़ा समाचार

भारी वाहनों के लिए सड़क बन्द करने के सम्बन्ध में आदेश

पधर: 5 अगस्त को हरडगलू मेला मैदान में होगा वाहन पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट

पधर: उपमंडल पधर में वाहन पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट के लिए 05 अगस्त 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। यह जानकारी देते हुए संबंधित विभाग ने बताया कि वाहन पासिंग तथा ड्राइविंग टेस्ट हरडगलू मेला मैदान में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि वाहन पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट के लिए फीस एवं टैक्स की केवल ऑनलाइन रसीद ही मान्य होगी। अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित 05 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा।

उन्होंने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लॉट बुकिंग 03 अगस्त 2026 से शुरू कर दी जाएगी। बिना स्लॉट बुकिंग के किसी भी अभ्यर्थी का ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों से समय रहते स्लॉट बुक करने तथा निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed