हिमाचल: प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से होगा शुरू

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि चौदहवीं विधान सभा  का 12वां  सत्र 21 अगस्त  को पूर्वाह्न 11 बजे आरम्भ होगा। पठानिया ने कहा कि यह सत्र 3 सितम्बर तक चलेगा तथा कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएँगी। उन्होने कहा कि राज्यपाल महोदय की संस्तुती उपरान्त  विधान सभा सचिवालय द्वारा आज इसकी अधिसूचना जारी की गई है।

 पठानियां ने कहा कि 22 अगस्त को शनिवार के दिन भी बैठक आयोजित की जाएगी जबकि 28, 29 व 30 अगस्त को बैठकें नहीं होंगी। उन्होने कहा कि 28 अगस्त को रक्षा बन्धन तथा 29 अगस्त को शनिवार होने की वजह से बैठकें आयोजित नहीं की जाएँगी।

पठानियां ने कहा कि 27 अगस्त, 2026 का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होने कहा कि सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही माननीय सदस्य अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्घित सूचनाएं ऑफ लाईन तथा ऑन लाईन विधान सभा सचिवालय को भेज सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed