राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी 28 जुलाई से 3 अगस्त तक किन्नौर प्रवास पर

रिकांगपिओ : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 28 जुलाई से 3 अगस्त, तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। राजस्व मंत्री 28 जुलाई को सायं 5 बजे रिकांगपिओ पहुंचेंगे और रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे।

कैबिनेट मंत्री 29 जुलाई को आई0टी0डी0पी0 सम्मेलन कक्ष रिकांगपिओं में प्रातः 11:00 बजे उपनिदेशक ,शिक्षा उच्चतर, प्रारंभिक व गुणवत्ता की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

श्री जगत सिंह नेगी 30 जुलाई को आईटीडीपी सम्मेलन कक्ष में प्रातः 11:00 बजे विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा लोक निर्माण विभाग के कल्पा व करछम तथा जल शक्ति विभाग के रिकांग पिओ व पूह मण्डल के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

31 जुलाई को जनजातीय विकास मंत्री प्रातः 11:00 बजे आईटीडीपी सम्मेलन कक्ष में लाडा की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

1 अगस्तको शिपकी ला में प्रातः 11:30 बजे छुप्पन ट्रेड मार्ट का उद्धघाटन तथा भारत चीन-सीमा व्यापार सत्र का शुभारम्भ व जन समस्याएं सुनेंगे। रात्रि ठहराव कल्पा में।

बागवानी मंत्री श्री जगत सिंह नेगी 2 अगस्त  (रविवार) को कल्पा में रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री 3 अगस्त को प्रातः 10:45 बजे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार में छात्रावास भवन का उद्घाटन करेंगे, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पूजे के सामुदायिक भवन व नालचे के सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन करेंगे। कंगोस सम्पर्क सड़क मार्ग का उद्घघाटन और निगुलसरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास करेंगे।

इसके उपरान्त, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री  जगत सिंह नेगी 3 अगस्त को सायं 4 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed