कुल्लू: जीएचएनपी सर्किल शमशी में सेवानिवृत्त कानूनगो एवं पटवारियों के पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित

कुल्लू: जीएचएनपी सर्किल शमशी में सेवानिवृत्त कानूनगो एवं पटवारियों के पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रितग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (जीएचएनपी) सर्किल शमशी के अंतर्गत जीएचएनपी डिवीजन शमशी एवं वन्यजीव प्रभाग कुल्लू में रिक्त पदों को भरने के लिए सेवानिवृत्त एक कानूनगो एवं दो पटवारियों के पुनर्नियोजन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदक की आयु 20 जुलाई, 2026 को 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग में सेवानिवृत्ति से पूर्व कम से कम पांच वर्ष का सेवा अनुभव होना आवश्यक है। साथ ही किसी भी प्रकार की विभागीय अथवा अनुशासनात्मक कार्यवाही लंबित नहीं होनी चाहिए। चयनित कानूनगो को ₹50,000 तथा पटवारी को ₹40,000 प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। पुनर्नियोजन प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के लिए होगा, जिसे आवश्यकता एवं कार्य प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।

इच्छुक पात्र अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित 30 जुलाई, 2026 सायं 5:00 बजे तक कार्यालय, वन संरक्षक, जीएचएनपी सर्किल शमशी में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय, वन संरक्षक जीएचएनपी सर्किल शमशी अथवा प्रभागीय वन अधिकारी, वन्यजीव प्रभाग कुल्लू से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। अपूर्ण अथवा अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के दूरभाष नंबर 01902-265320 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed