12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

कुल्लू:  हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के तत्वावधान में 12 सितंबर, 2026 को जिला न्यायालय कुल्लू, मनाली तथा बंजार न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू के सचिव विशाल तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दुर्घटना दावा (मोटर दुर्घटना क्लेम), श्रम विवाद, बिजली एवं पानी के बिल, भूमि संबंधी विवाद, बैंक ऋण से जुड़े मामले, वैवाहिक विवाद तथा कम राशि के चेक अनादरण (चेक बाउंस) से संबंधित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर मोटर व्हीकल लोक अदालत का भी आयोजन होगा, जिसमें मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित चालानों का निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों के उपरोक्त श्रेणियों के मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वे अपने मामलों को लोक अदालत में प्रस्तुत कर शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटा सकते हैं। लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से निर्णय किया जाता है, जिससे किसी पक्ष की हार या जीत नहीं होती है।

उन्होंने आमजन से राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222378 पर संपर्क किया जा सकता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed