नाहन : उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई मन्दिर न्यास त्रिलोकपुर की बैठक, विधायक अजय सोलंकी रहे विशेष रूप से उपस्थित
नाहन : उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई मन्दिर न्यास त्रिलोकपुर की बैठक, विधायक अजय सोलंकी रहे विशेष रूप से उपस्थित
नाहन : उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मन्दिर न्यास त्रिलोकपुर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में मन्दिर न्यास की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक नाहन अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में वित वर्ष 2026-27 का 23 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट अनुमोदित किया गया जिससे मन्दिर न्यास द्वारा विकासात्मक, निर्माण तथा धर्मार्थ कार्य किए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि मन्दिर में न्यास द्वारा नगदी गणना हेतु विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर दी गई है जिसके अनुसार सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को नगदी गणना नियमों के अनुसार पारदर्शिता के साथ की जाएगी। उन्होंने बताया कि न्यास द्वारा वित्तीय आय-व्यय का समय-समय पर आडिट भी किया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही मन्दिर न्यास द्वारा त्रिलोकपुर में नई गौशाला का निर्माण करवाया जाएगा जिसमें एक हजार गौवंश के रहने की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त नाहन स्थित प्राचीन भगवान परशुराम (मिया मन्दिर) के जीर्णोद्धार के लिए न्यास द्वारा धन उपलब्ध करवाया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक नाहन अजय सोलंकी ने त्रिलोकपुर के साथ लगते माता ललिता मन्दिर में पेयजल सुविधा तथा बिजली का थ्री-फेस उपलब्ध करवाने को कहा।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को त्रिलोकपुर के आस-पास के लोगों की मूलभूत सुविधाओं जिनमें विशेषकर बिजली, पेयजल, सड़क तथा एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने न्यास के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह वर्षा के दौरान त्रिलोकपुर तथा आस-पास के गांव में फूटकर कार्यों तथा आपदा प्रबंधन हेतू जेसीबी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
एसडीएम नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मन्दिर न्यास राजीव सांख्यान ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तुत किए।