बिलासपुर: उप-निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन डाॅ. के.एल. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उप मण्डल श्री नैना देवी जी के अंतर्गत पशुपालन विभाग में पशु मित्र के 05 पदों को भरने हेतु शारीरिक परीक्षण का आयोजन 20 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से कैहलूर सिंथेटिक एथलेटिक मैदान लुहणू, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सालय बस्सी, स्वारघाट, घवांडल तथा पशु औषधालय धुलेहत तथा नांगे ठाकुर के लिए एक-एक पद भरा जाना है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने उपमंडल श्री नैना देवी जी के पशु चिकित्सालय बस्सी, स्वारघाट, घवांडल तथा पशु औषधालय धुलेहत तथा नांगे ठाकुर के पदों के लिए आवेदन किया है, वह सब भी शारीरिक परीक्षण के लिए निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।