स्वर्ण पदक विजेताओं में रिशव (बिलासपुर) ने मुक्केबाजी (-69 किग्रा), सार्थक (ऊना) ने जूडो (-73 किग्रा), अंकिता ठाकुर (हमीरपुर) ने जूडो (-48 किग्रा), आर्यन (कुल्लू) ने कुराश (-73 किग्रा), पुलकित ठाकुर (हमीरपुर) ने कुराश (-25 किग्रा) तथा नैतिक राणा (चंबा) ने फ्री स्टाइल कुश्ती (-57 किग्रा) में स्वर्ण पदक हासिल किया।
रजत पदक विजेताओं में तन्वी (कुल्लू), सलोनी कुमारी (शिमला), कुणाल (कांगड़ा), याचना (शिमला), खुशबू शर्मा (सोलन), ऋतिक चौधरी (बिलासपुर) तथा अनमोल सिंह (कांगड़ा) शामिल रहे।
कांस्य पदक विजेताओं में चिराग (शिमला), ध्रुव (मंडी), राधिका (किन्नौर), सोनिया (किन्नौर), मेहक भारद्वाज (ऊना), अक्षरा (ऊना), निशांत (मंडी), प्रवेश (ऊना), आकाश (कुल्लू), शिवांश (शिमला), इशिता (शिमला), शौर्य वीर यादव (मंडी), शुभम (बिलासपुर), शिवांश (शिमला), जस्मिन ठाकुर (कुल्लू), अरिशय नेगी (चंबा), नक्ष जसवाल (कांगड़ा), अर्चना कुमारी (मंडी), दमिक्षा (कुल्लू), नमन भटनागर (कांगड़ा), अंशिका (कांगड़ा), शौर्य पंवार (सिरमौर), अवनि शर्मा (सोलन), चाहक बहेती (सोलन), अर्णव सैनी (सोलन) तथा भूमिका शर्मा (हमीरपुर) शामिल हैं।
इन टीमों को भी किया गया सम्मानित: अंडर-19 बालिका हैंडबॉल टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। विजेता टीम में सोनिया, रिधिमा, शिक्षा, आरुषि, शिवानी देवी, शाइन राठौर, नेहा चौहान, जैतिका, पायल महाजन, पायल ठाकुर, आस्था ठाकुर, महिमा ठाकुर, रिदम ठाकुर, कनिष्का, अभिव्या शर्मा तथा स्नेहा शामिल रहीं। टीम में अधिकांश खिलाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरसिंघी, जिला बिलासपुर से हैं, जबकि कनिष्का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखेरा तथा स्नेहा कुमरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटरी ब्यास, जिला सिरमौर से हैं।
अंडर-14 बालिका हैंडबॉल टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। टीम में अदिति ठाकुर, हर्षिता, पवानी देवी, सना राजपूत, मान्या ठाकुर, सानिया, मनीषा देवी, उमंग, इक्षिता राजपूत, वंशिका कुमारी, दिव्या, हर्षिता, आराध्या, मीनाक्षी, यादवंशिका सिंह चौहान तथा दीपिका शर्मा शामिल रहीं। इनमें अधिकांश खिलाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरसिंघी, जिला बिलासपुर से हैं, जबकि अन्य खिलाड़ी जाखेरा, कोटरी ब्यास, मंजहेली तथा सलोह विद्यालयों से संबंधित हैं।
इसी प्रकार अंडर-19 बालिका कबड्डी टीम ने भी स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। विजेता टीम में श्रेया, आरुषि, मोनिका, गुंगुन, एकता चंदेल, सैना, अनामिका ठाकुर तथा आरुषि शामिल हैं। यह खिलाड़ी क्रमशः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धबोटा (सोलन), जुब्बल (शिमला), थारोच (शिमला), बिलासपुर, जीएनपीएस जगातखाना (सोलन), राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धबोटा (सोलन), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब (सिरमौर) तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर से संबंधित हैं।
अंडर-14 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता टीम में रिदम, आरती, सृष्टि राणा, कशिश राणा, दरविश कौर, आशिमा, अरुषि, बबीता कुमारी, साहेरा चौहान, हिमानी नेगी, कृति तथा स्वाति पुचनिक शामिल रहीं। इन खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपनी टीम को उपविजेता बनाया।
इसी प्रकार अंडर-19 बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली टीम में कार्तिकेय राप्ता, संस्कार शर्मा, नितिन ठाकुर, हर्षित ठाकुर, पार्थसारथी, मधुर संजीवा चौहान, आदित्य ठाकुर, ऋतिक ठाकुर, तरुण चौहान, मनीष वर्मा, प्रिंस लख्ता तथा कृष चौहान शामिल रहे। खिलाड़ियों ने अनुशासित एवं उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी भी सम्मानित: समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। हैंडबॉल स्पर्धा में जीएसएसएस मोरसिंगी (बिलासपुर) की छात्राएं शिवानी देवी, कनीष्का, रिद्धिमा, नेहा, शिक्षा, मुस्कान और गरिमा ने बहरीन में आयोजित तृतीय यूथ एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वहीं इस विद्यालय की पायल ठाकुर ने इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन ट्रॉफी में रजत पदक हासिल किया तथा वंशिका ने पटाया (थाईलैंड) में आयोजित इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन ट्रॉफी में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
वॉलीबॉल स्पर्धा में टीआरएल स्पोर्ट्स हॉस्टल, जुब्बल (शिमला) की खिलाड़ी ख्याति धांटा, रिया और प्रीति ने चीन के शांगलुओ में आयोजित इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (ISF) वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
इसके अतिरिक्त जीएसएसएस सरकाघाट, मंडी की काव्या शर्मा ने बास्केटबॉल तथा जीबीएसएसएस सुंदरनगर, मंडी के शौर्य वीर यादव ने कुराश खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।