बरसात में स्वास्थ्य को लेकर बरतें खास सावधानी : डॉ. प्रेम मच्छान

हिमाचल: प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..

हिमाचल: प्रदेश के कई भागों में बारिश का दौर लगातार जारी है। वहीं प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के 8 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 4 – 5 जुलाई को कुछ जिलों में येलो अलर्ट, जबकि 6 -7 जुलाई को पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 8-9 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

6 जुलाई को कांगड़ा, सिरमौर, मण्डी व शिमला के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 7 जुलाई के लिए हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमाैर के लिए ऑरेंज अलर्ट है। अन्य कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं भारी बारिश के चलते किन्नौर जिले के चोलिंग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बादल फटने से तबाही हुई। घटना के बाद भारी मात्रा में मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। दो वाहन मलबे में दब गए।

 

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed