3 जुलाई को धर्मशाला; 4 को दाड़ी में रहेगी बिजली बंद

धर्मशाला: विद्युत उप-विभाग नं-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने जानकारी देते हुए बताया है कि 3 जुलाई सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सिविल लाइन, काॅलेज रोड, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, लोअर डिपो बाज़ार चिलगढी, शिक्षा बोर्ड जवाहर नगर, एआईआर, चेलियां, गवर्नमेट काॅलेज, बीएड काॅलेज और सकोह, एचपीसीए स्टेडियम, साई इंडौर स्टेडियम, एआईआर काॅलोनी, एसएसबी काॅम्प्लेक्स, जेल रोड में आरएमयू इंस्टाॅलेशन के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

विद्युत उप-विभाग नं-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने जानकारी देते हुए बताया है कि 11 केवी दाड़ी फीडर के शीला चौक, अचीवर-हब, दाड़ी बाज़ार, गब्ली दाड़ी, पासू, भटेड व अन्य साथ लगते क्षेत्रों में 4 जुलाई सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed