हिमाचल: प्रदेशभर में 2 जुलाई से संगठन विस्तार अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

शिमला : प्रदेश कांग्रेस कल 2 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रदेशव्यापी पार्टी संगठन विस्तार अभियान शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत कल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुरू की जाएगी। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों, ब्लाकों व पंचायत स्तर तक इस अभियान को धार दी जाएगी। महामंत्री विनोद ज़िंटा ने आज मीडिया के समक्ष खुलासा करते हुए कहा कि इस विशेष अभियान में भाजपा के उन नेताओं को पार्टी में विधिवत रूप में शामिल किया जा रहा है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाही से दुखी है और भाजपा छोड़ कांग्रेस में राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने दावा किया कि आठ से दस हजार के करीब भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त कई अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल होना चाहते है।
ज़िंटा ने कहा कि कांग्रेस का संगठन विस्तार अभियान दो चरणों में पूरा होगा। पहला चरण 2 जुलाई से 30 जुलाई तक सगठन विस्तार अभियान होगा । इसके बाद दूसरे चरण में प्रदेश में कांग्रेस सदस्यता अभियान शुरू करेगी। यह अभियान हर जिले व ब्लॉक के साथ साथ हर पंचायत व बूथ स्तर तक आयोजित होगा।उन्होंने कहा कि इस दौरान कांग्रेस के अंदर नए युवाओं को जोड़ा जाएगा।
———————-
विनोद ज़िंटा ने प्रदेश भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश में पांच गुटों में बंटी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की नही अब नेताओं की पार्टी बन कर रह गई है। इसकी पुष्टि भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने भी सार्वजनिक तौर पर कर दी है।
ज़िंटा ने कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा आज अयोध्या में राम मंदिर के करोड़ो रूपये के चंदा चोरी मामले में खामोश बैठी है।
ज़िंटा ने कहा कि आज जिस प्रकार से देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है वह बहुत ही चिंता की बात है। नीट पेपर लीक मामला बहुत ही संगीन है। भाजपा के राज में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से देश दुखी है और अब लोग इस दुख से मुक्त होना चाहते है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed