तहसील कार्यालय परिसर सरकाघाट में स्टाम्प विक्रेता के एक पद हेतु आवेदन आमंत्रित

सरकाघाट: उपमंडलाधिकारी (ना.) सरकाघाट ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील कार्यालय परिसर, सरकाघाट में स्टाम्प विक्रेता के एक रिक्त पद को भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, चरित्र प्रमाण-पत्र, हिमाचली प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 21 जुलाई, 2026 तक कार्यालय समय के दौरान उपमंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय, सरकाघाट में जमा कर सकते हैं।

उपमंडलाधिकारी ने बताया कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed