धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र, मोहली, खनियारा, धर्मशाला के निदेशक कुलदीप कुमार द्वारा शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश हेतु यह सूचित किया जाता है कि जिन छात्रों ने एमए संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, एमकाॅम, एमएससी गणित, एमबीए, एमसीए (दो वर्षीय) तथा एलएलबी (तीन वर्षीय) के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में प्रवेश हेतु आवेदन किया था तथा सम्बन्धित विषय की प्रवेश परीक्षा उतीर्ण की है, वे अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर अर्जित प्रवेश अंकों सहित 15 जुलाई सांय 5 बजे तक निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र मोहली, खनियारा, धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं ।
इसके अतिरिक्त एमएससी भू-गर्भविज्ञान तथा पीजीडीसीए में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश योग्यता के आधार पर ही किया जायेगा। उपरोक्त सभी विषयों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यार्थी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाईट https://hpuniv.ac.in तथा क्षेत्रीय केन्द्र की वेबसाईट https://hpuniv.ac.in/university-detail/home.php… से विवरणिका व प्रवेश हेतु फार्म डाउनलोड कर निर्धारित तिथि पर कार्यालय में जमा करवायें।