हमीरपुर: पिपलू मेले के कारण धनेटा-पिपलू सड़क 26 तक भारी वाहनों के लिए बंद

हमीरपुर: नादौन उपमंडल के धनेटा क्षेत्र से सटे जिला ऊना के गांव पिपलू में आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय मेले के कारण धनेटा-पिपलू-बंगाणा सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 26 जून तक बंद की गई है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि ऊना के जिलाधीश ने पिपलू मेले में लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए धनेटा-पिपलू-बंगाणा सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया था। इसलिए, धनेटा-पिपलू-बंगाणा सड़क पर बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही 24 से 26 जून तक बंद की गई है।

गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इस अवधि के दौरान ये भारी वाहन धनेटा से किटपल-भियांबी-तूतड़ू सड़क से बंगाणा तक आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने बताया कि मेला डयूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों, अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों और स्थानीय लोगों के वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने दस्तावेज दिखाने होंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed