हिमाचल: प्रदेश पथ परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन और प्रदेश सरकार के बीच मंगलवार को हुई बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी । वार्ता बेनतीजा रहने के बाद यूनियन ने 24 जून की रात 12 बजे से प्रदेशभर में बसों की हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। वहीं एचआरटीसी कर्मियों के हड़ताल के एलान के बाद प्रदेश सरकार ने 6 माह के लिए एस्मा लागू करने फैसला लिया है।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में सार्वजनिक सड़क परिवहन सेवाओं का संचालन यात्रियों की निर्बाध आवाजाही, आवश्यक वस्तुओं के परिवहन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक हितों की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।