कांग्रेस कल भी कर्मचारियों के साथ खड़ी थी और आगे भी खड़ी रहेगी – विनोद ज़िंटा

शिमला : प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने केंद्र की भाजपा सरकार की कटाक्ष करते हुए कहा है कि इसका नाम पेपर लीक सरकार के नाम से पुकारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके 12 साल के कार्यकाल में यूजीसी,नीट जैसे महत्वपूर्ण पेपर लीक हुए। देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बहुत ही चिंता का विषय है जो किसी भी स्तर पर सहन नही किया जा सकता।
आज यहां मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में विनोद ज़िंटा ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल को बहुत ही निराशाजनक बताते हुए कहा कि भाजपा मोदी के इस कार्यकाल को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रधानमंत्री के तौर पर रिकार्ड तोड़ने की जो बात कह रही है वह बहुत ही हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की आजादी से लेकर देश के नव निर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान दिया है वह आज भी देश के सामने है। दूसरी ओर मोदी का यह कार्यकाल देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई,युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़,
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की गिरती साख जैसे रिकॉर्ड मोदी सरकार के इस कार्यकाल में बने है जिसे देश देख रहा है।
ज़िंटा ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के साथ भेदभाव कर केंद्रीय योजनाओं को दिए जाने वाले फंड में भी कटौती कर दी है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ की आपदा राहत के लिए विशेष राहत भी आज दिन तक प्रदेश को नही मिली। प्रदेश की आरडीजी बंद कर दी गई है,जो प्रदेश के साथ बहुत बड़ा अन्याय है।
ज़िंटा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर्मचारी हितेषी है। कांग्रेस ने अपने कर्मचारियों को ओपीएस देकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ओपीएस विरोधी रही है और अब कर्मचारियों को लुभाने के लिये जयराम ठाकुर इसे जारी रखने जबकि केंद्रीय मंत्री नड्डा यूपीएस की बात कह रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कल भी कर्मचारियों के साथ खड़ी थी और आगे भी खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों का पेंशन अंशदान भी दबा कर रखा है,जिसे वह प्रदेश को जारी नहीं कर रहा है।
ज़िंटा ने प्रदेश के कर्मचारियों का आह्वान किया है कि वह समय रहते भाजपा की मंशा को जान ले व इनके किसी भी बहकावे में न आकर एकजुटता के साथ भाजपा का हर स्तर पर विरोध करें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed