मण्डी: विद्युत उप-मंडल नंबर-2 मंडी के अनुभाग रंधाड़ा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र तांदी, पतरोन, सीरम, बनायट, भुशाल तथा कोठीगेहरी और आसपास के क्षेत्रों में 19 जून को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान विभाग द्वारा उच्च वोल्टेज विद्युत लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
सहायक अभियंता ई. सुनील शर्मा ने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01905-222958 पर संपर्क किया जा सकता है।