भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए “शिमला” का रुख कर रहे पर्यटक; एक दिन में पहुंचे 23 हजार वाहन

शिमला: पर्यटक सीजन के दौरान बढ़ते यातायात दबाव के बावजूद जिला शिमला पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था का प्रभावी एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।आज को शाम तक ही जिले में शोघी की तरफ से करीब 23000 वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई, जिनमें करीब 12000 अन्य राज्यों के वाहन शामिल हैं। यह आंकड़ा जिले में पर्यटकों की भारी आमद को दर्शाता है।

आज दिनभर जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहनों के खराब होने (ब्रेकडाउन) की घटनाओं तथा अन्य यातायात बाधाओं का त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण किया गया। विशेष रूप से शोगी बैरियर क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटनाएं तथा दो भारी वाहनों के खराब होने की घटनाएं सामने आईं, जिनसे यातायात प्रभावित होने की संभावना थी।इसके अतिरिक्त शहर में भी तीन जगहों पर बस और पिक अप खराब होने की घटना हुई।जिला शिमला पुलिस के यातायात कर्मियों ने मौके पर तत्काल कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारू बनाए रखा तथा किसी भी स्थान पर लंबे समय तक यातायात बाधित नहीं होने दिया।

यातायात पुलिस की सक्रिय तैनाती, त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप आज शिमला शहर में कहीं भी कोई बड़ा यातायात जाम रिपोर्ट नहीं हुआ तथा आम जनता एवं पर्यटकों को न्यूनतम असुविधा का सामना करना पड़ा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed