बिलासपुर: कोल डैम परियोजना के प्राथमिकता क्षेत्र में 12 मकानहीन परिवारों को होगा प्लाट आवंटन

पात्र परिवार निर्धारित प्रपत्र भरकर जल्द प्रस्तुत करें अपना आवेदन

बिलासपुर: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि कोलडैम परियोजना में भू-अधिग्रहण के कारण मकानहीन हुए 12 परिवारों को प्लाट का आवंटन किया जाना है। उन्होंने बताया कि यह प्लाट का आवंटन हिमाचल राज्य विद्युत परिषद एवं एनटीपीसी के मध्य 20 फरवरी, 2000 को हुए अनुबंध के तहत पुनर्वास के लिए 50 फीट गुणा 40 फीट प्लाट दिये जाने का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में पुनर्वास कालोनी जमथल (सेड़पा) में प्राथमिकता के आधार पर गांव हरनोड़ा, बोहट तथा कसोल के 12 मकानहीन परिवारों को यह प्लाट आवंटन किया जाना है। उन्होंने ऐसे सभी पात्र 12 परिवारों जिनमें गांव कसोल के सुंदर राम सुपुत्र किरपा राम, थुनिया राम सुपुत्र किरपा राम, राम लाल सुपुत्र छंडू, प्रेम सिंह सुपुत्र अच्छरा, मस्त राम सुपुत्र काहनू, छोटा राम सुपुत्र काला, सुभाष सुपुत्र परस राम, संतोष कुमारी सुपुत्री जय कृष्ण, निक्की देवी सुपुत्री लाला राम, गांव बोहट के तिलक राज सुपुत्र थुनिया राम, बाबू राम सुपुत्र किरपा राम, चमयोण गांव के दया राम सुपुत्र जोती शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि यह सभी 12 पात्र परिवार प्लाट आवंटन के लिए निर्धारित प्रपत्र फार्म-ए को भरकर पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं ताकि प्लाट आवंटन की प्रक्रिया को शुरू किया जा सके। इसके अतिरिक्त प्राथमिकता क्षेत्र में आने वाले इन मकानहीन परिवारों को प्लाट आवंटन नियम के प्रावधान के अंतर्गत पंजीकृत पत्र के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed