पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

शिमला: नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़; आरोपी गिरफ्तार

शिमला : शिमला के संजौली में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ और ब्लैकमेल के मामले को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि उत्तर प्रदेश निवासी 2-3 लड़कों ने पहले नाबालिग का वीडियो बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगे। पीड़िता का यह भी आरोप है कि लड़कों ने उसे अपनी दुकान पर बुलाकर गलत तरीके  से छूने का प्रयास भी किया। पीड़िता ने इस मामले में न्यू शिमला स्थित महिला थाना में एफआईआर करवा दी है। हालांकि, परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। इसी बात को लेकर स्थानीय लोगों और देवभूमि संघर्ष समिति के सदस्यों में नाराजगी बढ़ गई। मामले पर हिन्दू सगंठन के कार्यकर्ताओं ने  संजौली चौक पर प्रदर्शन किया। शनिवार को बड़ी संख्या में समिति के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग संजौली में एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए सड़क पर धरना देकर यातायात भी बाधित किया तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नाबालिग से जुड़े गंभीर मामलों में पुलिस को तत्काल और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं पुलिस दवारा जानकारी अनुसार बताया गया है कि पिछले कल महिला थाना  शिमला में एक 16 वर्षीय बालिका के पिता द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि एक व्यक्ति ने बालिका को अपने दुकान में बुलाकर उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि उक्त व्यक्ति ने लड़की को किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करते हुए एक वीडियो दिखाकर उस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। महिला पुलिस थाना शिमला में एक नाबालिग बालिका के परिजन की शिकायत पर दिनांक 05 जून 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 8 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि परिवार के परिचित एक युवक ने विश्वास का दुरुपयोग करते हुए नाबालिग बालिका को अपने प्रतिष्ठान में बुलाया और उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। घटना की सूचना मिलते ही महिला पुलिस थाना शिमला ने मामले को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरम्भ की।

पुलिस द्वारा शीघ्र कार्रवाई करते हुए तथ्यों का सत्यापन किया गया, आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए तथा आरोपी की तलाश प्रारम्भ की गई। त्वरित एवं प्रभावी जांच के परिणामस्वरूप आरोपी उबैद, पुत्र मोहम्मद शहज़ाद, हाल निवासी कृष्णानगर, शिमला, उम्र 22 वर्ष को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा तथा मामले की जांच जारी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed