बिलासपुर के इन क्षेत्रों में 22 – 23 जुलाई को बिजली रहेगी बंद..

22 जुलाई को रौड़ा अनुभाग के तहत विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

बिलासपुर: सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल संख्या-2, बिलासपुर इंजी. रविंद्र चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों के साथ लगते पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई तथा मरम्त कार्य के चलते आगामी 22 जुलाई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस रखरखाव तथा मरम्मत कार्य के चलते महिला थाना, मिल्क चिलिंग प्लांट, एसवीएम स्कूल निहाल तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

23 जुलाई को कांगू-जबली विद्युत लाइन के रखरखाव कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

बिलासपुर:  सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत उपमंडल संख्या-1, बिलासपुर इंजी. सन्नी जगोता ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 केवी सर्किट संख्या-1 कांगू-जबली विद्युत लाइन के साथ लगते पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई का कार्य आगामी 23 जुलाई को किया जाएगा। इस रखरखाव कार्य के चलते बैरी, बरमाणा, देयोली, कंज्योता, चमलोग, घागस, बिनोला, पंजगाईं, धारटटोह, सिहड़ा तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य मौसम के उपर निर्भर रहेगा। इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed