सुंदरनगर: रोपा आंगनवाड़ी-एवं-पालना केंद्र में क्रेच सहायिका के लिए 20 अगस्त तक करें आवेदन

सुंदरनगर: बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सुंदरनगर पूनम चौहान ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा मिशन शक्ति-पालना योजना के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी-एवं-पालना केंद्र रोपा में क्रेच सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए पुनः आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक स्थानीय महिलाएं 20 अगस्त 2026 को सायं 5 बजे तक सादे कागज पर अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, सुंदरनगर में जमा कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि पूर्व में आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन पर्याप्त आवेदन प्राप्त न होने के कारण भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है।

सीडीपीओ ने बताया कि आवेदन करने वाली महिला की आयु 12 मार्च 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी संबंधित पालना केंद्र के क्षेत्र की निवासी हो, हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी हो तथा उसके परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो। साथ ही अभ्यर्थी का न्यूनतम दसवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 25 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, सुंदरनगर में आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ हिमाचली प्रमाण-पत्र, आयु प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, नवीनतम आय प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। साक्षात्कार के समय सभी मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

See less

सम्बंधित समाचार

Comments are closed