प्रतिभा सिंह ने करवा चौथ व्रत पर दी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने पति पत्नी के पवित्र रिश्ते के संकल्प करवा चौथ व्रत पर महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
प्रतिभा सिंह ने एक संदेश में कहा है कि करवा चौथ का व्रत महिलाओं का उनके सुहाग के प्रति प्रेम व समर्पण का निराहार व्रत है जो उनके दीर्घ आयु की कामना करती हैं। प्रतिभा सिंह ने उम्मीद जताई है कि यह व्रत सभी को खुशियों के साथ साथ पति पत्नी के प्रगाढ़ रिश्ते को मजबूत करेगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed