ऐतिहासिक रहा जन संकल्प सम्मेलन – विनय कुमार

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने मंडी में आज कांग्रेस सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर आयोजित जन संकल्प सम्मेलन को ऐतिहासिक बताते हुए इसमें उमड़े जनसैलाब पर लोगों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह एक सम्मेलन ही नहीं है अपितु 2027 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत उसके भावी जनमत का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विनय कुमार ने एक प्रेस बयान में कहा है कि कांग्रेस सरकार का आज का यह सम्मेलन बहुत ही सफल रहा है, इसके लिए उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य,प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी मंत्रिमंडल के सहयोगियों,सभी कांग्रेस विधायकों, सभी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओ सहित प्रदेशभर से आये सभी लोगों को इस सफल आयोजन के लिये बधाई दी हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed