हमीरपुर: नादौन में हैल्पर एवं ट्रेनी के साक्षात्कार 28 को

हमीरपुर: नादौन की प्रसिद्ध कंपनी मित्रा एल्यूमिनियम में हैल्पर एवं ट्रेनी के 3 पदों को भरने के लिए 28 जुलाई को सुबह दस बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष तक के दसवीं या बारहवीं पास पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed