जिला परिषद के मतगणना केंद्रों में आंशिक संशोधन

हमीरपुर:  जिला परिषद के वार्ड-2 पनोह, वार्ड-3 दरोगण पती कोट और वार्ड-8 बधानी के अंतर्गत कुछ ग्राम पंचायतों के मतगणना केंद्रों में आंशिक बदलाव किया गया है।

मतगणना केंद्रों के संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि वार्ड-2 पनोह के अंतर्गत ग्राम पंचायत देई का नौण, कुठेड़ा, मझोग सुल्तानी और टिब्बी की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर के बजाय अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में होगी।

उन्होंने बताया कि वार्ड-3 दरोगण पती कोट के अंतर्गत ग्राम पंचायत ख्याह लोहाखरियां की मतगणना विकास खंड बमसन के सभागार कक्ष के बजाय अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में होगी।

उपायुक्त ने बताया कि वार्ड-8 बधानी के अंतर्गत ग्राम पंचायत समीरपुर, बराड़ा, पंजोत और बराड़ा की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के बजाय विकास खंड बमसन के सभागार कक्ष में होगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed