जिला परिषद और बीडीसी की मतणना के लिए पुख्ता प्रबंध – गंधर्वा राठौड़

हमीरपुर : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों और जिला की 6 पंचायतों समितियों के कुल 119 बीडीसी वार्डों की मतगणना के लिए सभी 6 मतगणना केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। विकास खंड हमीरपुर की मतगणना सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर में, विकास खंड नादौन की डिग्री कालेज में, विकास खंड सुजानपुर की सीनियर सेकंडरी स्कूल सुजानपुर में, विकास खंड बमसन की विकास खंड कार्यालय के हॉल में, भोरंज की सीनियर सेकंडरी स्कूल भोरंज में और विकास खंड बिझड़ी की मतगणना विकास खंड कार्यालय परिसर में होगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed