सोलन: पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन-2026 के अंर्तगत ज़िला सोलन में आज प्रथम चरण के निर्वाचन में कुल 81.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि आज सोलन ज़िला की कुल 87 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में कुल 125238 मतदाता में से 101521 मतदाताओं ने आज मतदान किया। कुल 63991 पुरुष मतदाताओं में से 51355 तथा कुल 61247 महिला मतदाताओं में से 50166 ने मतदान किया।
सोलन ज़िला में कुल मत प्रतिशत 81.06 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 80.25 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 81.91 रहा।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 16024 मतदाताओं में से 12652 ने मतदान किया। कुल 8040 पुरुष मतदाताओं में से 6462 तथा कुल 7984 महिला मतदाताओं में से 6190 ने मतदान किया। विकास खण्ड सोलन में कुल मत प्रतिशत 78.96 दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 80.37 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 77.53 रहा।
विकास खण्ड कण्डाघाट की 10 ग्राम पंचायतों में कुल 11633 मतदाताओं में से 9552 ने मतदान किया। कुल 5966 पुरुष मतदाताओं में से 4943 तथा कुल 5667 महिला मतदाताओं में से 4609 ने मतदान किया। विकास खण्ड कण्डाघाट में कुल मत प्रतिशत 82.11 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 82.85 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 81.33 रहा।
विकास खण्ड धर्मपुर की 09 ग्राम पंचायतों में कुल 14320 मतदाताओं में से 11468 ने मतदान किया। कुल 7399 पुरुष मतदाताओं में से 5930 तथा कुल 6921 महिला मतदाताओं में से 5538 ने मतदान किया। विकास खण्ड धर्मपुर में कुल मत प्रतिशत 80.08 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 80.14 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 80.02 रहा।
विकास खण्ड कुनिहार की 20 ग्राम पंचायतों में कुल 25907 मतदाताओं में से 20050 ने मतदान किया। कुल 13214 पुरुष मतदाताओं में से 10030 तथा कुल 12693 महिला मतदाताओं में से 10020 ने मतदान किया। विकास खण्ड कुनिहार में कुल मत प्रतिशत 77.39 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 75.9 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 78.94 रहा।
विकास खण्ड पट्टा की 09 ग्राम पंचायतों में कुल 14055 मतदाताओं में से 11643 ने मतदान किया। कुल 7211 पुरुष मतदाताओं में से 5907 तथा कुल 6844 महिला मतदाताओं में से 5736 ने मतदान किया। विकास खण्ड पट्टा में कुल मत प्रतिशत 82.84 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 81.92 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 83.81 रहा।
विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 43299 मतदाताओं में से 36156 ने मतदान किया। कुल 22161 पुरुष मतदाताओं में से 18083 तथा कुल 21138 महिला मतदाताओं में से 18073 ने मतदान किया। विकास खण्ड नालागढ़ में कुल मत प्रतिशत 83.5 मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 81.6 तथा महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 85.5 रहा।