गणतंत्र दिवस का इतिहास, महत्‍व व तथ्‍य.....

अग्निवीर भर्ती में इस बार ARO हमीरपुर से लगभग 1000 युवाओं की सेलेक्शन, 27 को रिपोर्ट करने के आदेश

हमीरपुर : थल सेना अग्निवीर भर्ती 2025-26 के अंतर्गत जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए आयोजित अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और ट्रेड्समैन की भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है।

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि यह परिणाम वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बार थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत लगभग 1000 युवाओं की सेलेक्शन हुई है जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

उन्होंने सभी सफल उम्मीदवारों से अपील की है कि वे 27 मई को सुबह 8:30 बजे थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में आगामी औपचारिकताओं के लिए रिपोर्ट करें।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed