चार नगर निगमों के चुनावों में कांग्रेस अपनी शानदार जीत का परचम लहरायेगी – विनय कुमार
चार नगर निगमों के चुनावों में कांग्रेस अपनी शानदार जीत का परचम लहरायेगी – विनय कुमार
शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने 17 मई को चार नगर निगमों सहित नगर निकायों के चुनावों में लोगों से बढ़चढ़ कर बगैर किसी भय या दबाव से अपना मतदान करने की अपील की है।
विनय कुमार ने कहा है कि लोकतंत्र में एक एक वोट की कीमत है जो क्षेत्र के विकास व समस्याओं को दूर करने के लिये किसी भी जन प्रतिनिधि का चयन करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी मतदाताओं को बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।
विनय कुमार ने उम्मीद जताई है कि चार नगर निगमों के चुनावों में कांग्रेस अपनी शानदार जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के नगर निकायों के चुनावों में भी अधिकतर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीत हासिल कर क्षेत्र के विकास में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों व निर्णयों को जन जन तक पहुचायेंगे।