नगर निगम व पंचायती राज चुनावों में भाजपा करेगी ऐतिहासिक जीत दर्ज – डॉ. सीमा ठाकुर
नगर निगम व पंचायती राज चुनावों में भाजपा करेगी ऐतिहासिक जीत दर्ज – डॉ. सीमा ठाकुर
सोलन: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर सीमा ठाकुर ने कहा कि नगर निगम व पंचायती राज चुनावों में भाजपा पूरे हिमाचल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी । डॉक्टर सीमा ने कहा कि हिमाचल की जनता सुखु सरकार की जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रत्येक वर्ग छला है जब कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनानी थी उस समय युवाओं को प्रति वर्ष एक लाख नौकरी और पाँच साल में पाँच लाख नौकरियों की बात की थी जिस गारंटी को कांग्रेस द्वारा अभी तक पूरा नहीं किया गया है युवा आज भी नौकरी की तलाश में भटक रहा है बात अगर महिलाओं की करें तो महिलाओं को 15 सौ के नाम पर कांग्रेस ने ठगा जब जब इलेक्शन आते हैं तब तब उनको 15 सौ का झाँसा देकर लाइनों में लगाया जाता है और भोली भाली बहनों को ठगा जाता है लेकिन महिलाएँ कांग्रेस की इस नीति को समझ चुकी है और जिसका बदला हिमाचल के नौजवान वह महिलाएँ इन चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दर्ज करवा कर लेंगे ।