रोहड़ू: पंचायत समिति के लिए अंतिम दिन 30 लोगो ने किया नामांकन
रोहड़ू: पंचायत समिति के लिए अंतिम दिन 30 लोगो ने किया नामांकन
रोहड़ू : रोहड़ू तहसील के अंतर्गत पंचायत समिति वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन के अंतिम दिन कुल 30 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। इसमें वार्ड 9 (करासा) से देश राज एवं जोगिंदर, वार्ड नंबर 5 (कुई) से संदीप कुमार, प्रेम सिंह एवं बलवान सिंह, वार्ड नंबर 4 (शील) से अनित एवं सुरेश सिंह वार्ड नंबर 13 (भलून) से मीरा देवी एवं ममता वार्ड नंबर 2 (पुजारली नंबर 3) से राजेश्वरी, अनीता कुमारी एवं रुचिका, वार्ड नंबर 7 (टिक्कर) से राजेश कुमार, जयवीर एवं अमन, वार्ड नंबर 10 (अढाल) से रोजिला, वार्ड नंबर 6 (भलाडा) से शरीफ, यशपाल एवं संजीव कुमार वार्ड नंबर 3 (लोअर कोटी) से रीमा, सुरेखा, रेखा एवं रीतू कुमारी वार्ड नंबर 8 (सीमा रणटाडी) से अशोक कुमार एवं दिला राम, वार्ड नंबर 11 (ब्रासली) से ऊषा देवी वार्ड नंबर 1 (दलगांव) से सुरुचि एवं गीता वार्ड नंबर 12 (धराड़ा) से राजविंता एवं वार्ड नंबर 15 (पुजारली नंबर 4) से सुनील कुमार ने अपना नामांकन दर्ज किया ।