नगर परिषद् रोहड़ू चुनाव: किसी भी उम्मीदवार ने नहीं लिया नामांकन वापस; 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

रोहड़ू: नगर परिषद् रोहड़ू के वार्ड सदस्यों के चुनाव हेतु आज नामांकन वापसी का दिन निर्धारित था। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार रोहड़ू डीएन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी उम्मीदवार द्वारा अपना नामांकन वापस नहीं लिया गया। नगर परिषद् रोहड़ू के विभिन्न वार्डों से कुल 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

वार्ड नंबर 1 (दशालनी) से रमा देवी, विक्रमा देवी, राजवंती कुमारी एवं वृंदा, वार्ड नंबर 2 (अपर बाजार) से पारुल एवं ऊषा शर्मा, वार्ड नंबर 3 (मुख्य बाजार) से सुजय अग्रवाल एवं रंजना रेटका, वार्ड नंबर 4 (सेरी एवं समाला) से रीतू एवं रणजीता, वार्ड नंबर 5 (बस स्टैंड क्षेत्र) से राज कुमार एवं राजेश चंद, वार्ड नंबर 6 (ब्लॉक क्षेत्र) से बीना देवी एवं प्रीति चौहान, वार्ड नंबर 7 (कोर्ट रोड क्षेत्र) से जितेंद्र चौहान एवं सौरव तानटा, वार्ड नंबर 8 (बावटीनाला) से पन्ना लाल, सोहन लाल एवं प्यारे लाल आजाद तथा वार्ड नंबर 9 (शक्तिनगर) से शालू दत्ता, सिमरन कौर एवं सुनीता देवी चुनाव मैदान में हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed