पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

शिमला नगर निगम अधिकारी मौत मामला; सुसाइड नोट मिला

शिमला: शिमला नगर निगम में तैनात उपनियंत्रक एवं लेखा अधिकारी रामेश्वर शर्मा की मौत मामले में परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक के जीजा किशन शर्मा ने कहा कि रामेश्वर एक मजबूत इरादों वाले व्यक्ति थे, वे किसी छोटी बात पर आत्महत्या नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें सर्विस डिप्रेशन व मेंटल प्रेशर दो शब्द लिखे गए हैं। इससे जाहिर होता है कि उनपर कोई दबाव था। इसलिए मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस जांच में सामने आया है कि शुक्रवार सुबह रमेश्वर शर्मा सामान्य दिनों की तरह अपने कार्यालय गए थे। नगर निगम में उन्होंने रोज की तरह कामकाज भी संभाला, लेकिन तय समय से पहले वह घर लौट आए। कुछ देर बाद उनकी पत्नी ने उन्हें घर में फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें तुरंत आईजीएमसी शिमला लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामेश्वर शर्मा पुत्र तुलसी राम निवासी गांव सीमा, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में हुई है। वह वर्तमान में मेहली स्थित पाइन व्यू बिल्डिंग में रह रहे थे और नगर निगम शिमला में डिप्टी कंट्रोलर के पद पर तैनात थे।

पुलिस ने सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और अब हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल की जा रही है। जानकारी अनुसार, पुलिस अब रामेश्वर शर्मा के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच करने की तैयारी में है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed