हिमाचल: प्रदेश में फिर ओलावृष्टि , बारिश के आसार..
हिमाचल: प्रदेश में फिर ओलावृष्टि , बारिश के आसार..
हिमाचल: प्रदेश में मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 10 मई से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बारिश होने के आसार हैं। राज्य के कुछ हिस्सों में 11 मई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 12 व 13 मई को कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 14 मई को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। 15 मई को भी कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। 12 व 13 मई को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने व भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।