हमीरपुर शहर के कुछ क्षेत्रों में 9 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर : जिला मुख्यालय में जल शक्ति विभाग और टीसीपी विभाग के कार्यालयों के पास खतरनाक पेड़ों को हटाने के कार्य के चलते 9 मई को वार्ड नंबर-7, जल शक्ति विभाग के कार्यालय, टीसीपी विभाग के कार्यालय और इसके आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

पक्का भरो और आस-पास के क्षेत्रों में 9 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर : विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत पक्का भरो और इसके साथ लगते क्षेत्रों में 9 मई को लाइनों के आस-पास पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते पक्का भरो चौक, आस्था अस्पताल, पेट्रोल पंप और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed