डॉ. वाईएस परमार का हिमाचल के नवनिर्माण में उल्लेखनीय योगदान – विनय कुमार

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार  कहा  है कि  प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर यशवंत सिंह परमार   का प्रदेश के नव निर्माण में  बहुत ही उल्लेखनीय योगदान  है। अगर वह न होते तो शायद आज हिमाचल भी अपने पूर्ण अस्तित्व में नहीं होता।
डॉक्टर परमार की भूमिका को याद करते हुए विनय कुमार ने कहा कि  यह प्रदेश कभी भी उनके  इस ऋण को नहीं चुका सकता। उन्होंने कहा है कि उनके अथक प्रयासों से हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। उनकी दूरदृष्टि उनकी सादगी आज भी हमारा मार्ग प्रसस्त करता है।
विनय कुमार ने कहा कि डॉक्टर परमार को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम प्रदेश में उनकी विरासत,पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता के कार्य करते हुए प्रदेश के सम्पूर्ण विकास में अपना योगदान दें।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा ने डॉक्टर परमार को याद करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व को बचाने व निखारने में उनका महान योगदान रहा है। लेंड रिफॉर्म एक्ट धारा 118 डॉक्टर परमार की ही देन है।
 इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव धर्मेंद्र धामी,भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव शेष नारायण ओझा, शिमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहरी इंद्रजीत सिंह के अतिरिक्त कंवर नरेंद्र सिंह, उमा वर्मा,सत्या वर्मा, शशि जसु, संतोष शर्मा, दीक्षित जोगटा,मुकेश भाटिया, पूर्णिमा, पूनम चोपड़ा,अतुल ठाकुर, नागरु राम, सेन राम नेगी,महेंद्र  जीत सिंह,पंकज सिंह, दिवांश सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर परमार के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed