मण्डी: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 7, 8 और 11 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष दाखिल किए जा सकेंगे। 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 14 और 15 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला परिषद के अंतर्गत आने वाली पंचायतों में मतदान 26, 28 और 30 मई को कराया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि विभिन्न वार्डों के लिए नामांकन स्थल निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत वार्ड 1-भड़याड़ा, 3-नेरघरवासड़ा, 36-लांगणा के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्द्रनगर के कार्यालय में , वार्ड 2-बथेरी, 4-डलाह, 5-कुफरी के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पधर, वार्ड 6-नगवाईं, 9-थाची के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी बालीचौकी, वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सदयाणा, 31-कोटली के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी, वार्ड 10-बासा, 11-मझोठी, 14-नौण के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी गोहर, वार्ड 12-रोड़, 13-ब्रयोगी के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी थुनाग, वार्ड 15-चुराग, 16-लोअर करसोग, 17-सराहन, 18-सांवीधार के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी करसोग, वार्ड 19-डैहर, 20-सलापड़, 21-खिलड़ा, 22-महादेव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुन्दरनगर, वार्ड 23-कोट (बल्ह), 24-गोड़ागागल, 25-बेहल, 26-लोअर रिवालसर के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी बल्ह, वार्ड 27-कोट (गोपालपुर), 28-भाम्बला, 29-थौना, 33-नवाही के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी सरकाघाट, वार्ड 31-सरी, 34-टिहरा, 35-सोहर के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपुर के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए भी केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके तहत वोकेशनल लैब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा, सामुदायिक हॉल पंचायत घर डलाह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी, खंड विकास अधिकारी कार्यालय मंडी, परीक्षा हॉल राजकीय महाविद्यालय बासा, राजकीय महाविद्यालय सराज, ग्राम पंचायत खील का सामुदायिक भवन, राजकीय महाविद्यालय निहरी, राजकीय महाविद्यालय करसोग, किसान प्रशिक्षण केन्द्र ज्वाहर पार्क सुन्दरनगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव, उपमण्डलाधिकारी कार्यालय बल्ह, राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट, राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में मतगणना सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।